केलांग। हिमाचल प्रदेश पुलिस अपने कार्यों के लिए हमेशा में चर्चा में बनी रहती है। फिर चाहे हम लोगों की सहायता करने की बात करें या कानून व्यवस्था बनाए रखने की। इस बीच हिमाचल पुलिस पहाड़ों में फंसी एक पर्यटक महिला के लिए मसीहा बन कर आई है। मामला प्रदेश के लाहुल-स्पीति के सरचु का है।
जहां हाई अल्टीट्यूड पर गुजरात की रहने वाली एक पर्यटक महिला की तबियत अचानक से खराब हो गई थी। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते महिला के परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। वहीं, अब पुलिस द्वारा महिला को रेस्कयू कर मनाली अस्पताल पहुंचाया गया है। महिला सुरक्षित बताई जा रही है।
गुजरात से आए थे घूमने
मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात से पर्यटकों का एक समूह लेह घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दल में दक्षित वासवा तथा उनकी पत्नी प्रियंका भी शामिल थीं। इस बीच जब यह दल सरचु के पास पहुंचा तो हाई अल्टीट्यूड होने के चलते प्रियंका की तबियत बिगड़ने लगी। दवाई लेने के बावूजद उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।
पुलिस से लगाई मदद की गुहार
इस पर महिला के पति ने बीते 12 जून को लाहुल स्पीति पुलिस अधिक्षक को फोन कर उनकी मदद करने की गुहार लाई। इसके उपरांत हिमाचल पुलिस की मदद से दंपत्ति को सरचू से वापस मनाली पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
जानें क्या बोले एसपी लाहुल स्पीति
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मानव वर्मा ने बताया कि पहाड़ों पर अक्सर पर्य़टकों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि पर्यटक आवश्यक दवाईयां अपने पास रखें और अधिक उच्च क्षेत्रों में अनुकूलन हेतु मध्य उच्च क्षेत्रों में ठहराव लें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks