HPBOSE टॉपर देवांगी: बीमारी ने छीन ली पिता की जिंदगी, तो बेटी ने डॉक्टर बनने की ठानी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HPBOSE टॉपर देवांगी: बीमारी ने छीन ली पिता की जिंदगी, तो बेटी ने डॉक्टर बनने की ठानी


मंडी।
किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में जीवन के संघर्ष और उससे मिलने वाली प्रेरणा का बड़ा हाथ होता है। ऐसा ही कुछ हुआ हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर देवांगी के साथ, जिसने आज जारी हुई परीक्षा परिणाम में बाजी मारते हुए 99 प्रतिशत अंक किए हैं।

देवांगी के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। बतौर रिपोर्ट्स, उसके पिता की मौत किसी बीमारी की वजह से हुई थी, ऐसे में बेटी ने पिता को गंवाने के बाद डॉक्टर बनने की ठानी और जी तोड़ मेहनत करने में जुट गई। अब उस मेहनत का परिणाम सबके सामने है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली से नौवीं कक्षा तक वार्षिक परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पहली बार 99 प्रतिशत अंक आए हैं। मंडी शहर के पुरानी मंडी की रहने वाली देवांगी शर्मा एंग्लो संस्कृत माडल स्कूल नेला की छात्रा है। देवांगी की माता एंग्लो स्कूल में ही अकांउटेंट के पद पर कार्यरत हैं।

इसके अलावा देवांगी की बड़ी बहन रिधि शर्मा एनआइटी हमीरपुर से बीटेक कर रही है। वह भी दसवीं कक्षा की टॉपर रही है। देवांगी की बड़ी बहन रिधि शर्मा ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। दोनों बहनों में कड़ी स्पर्धा रहती है। बकौल देवांगी शर्मा, बड़ी बहन व मां ने हमेशा उसका मार्गदर्शन किया।

देवांगी की इस उपलब्धि पर एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य डा बीएन शर्मा ने बताया कि देवांगी शर्मा एक होनहार छात्रा है। शिक्षकों के मार्गदर्शन व अपनी मेहनत के बदौलत उसे इस मुकाम को हासिल करने में कोई कठिनाई नहीं आई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ