कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में एक 46 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत आते देहरा क्षेत्र का है।
पंजाब निवासी है महिला
मृतक महिला का नाम अनीता है जो कि पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली बताई जा रही है। महिला उद्योग विस्तार अधिकारी पद पर सेवारत थी और देहरा स्थित सरकारी आवास में अकेली रहती थी। इस बीच जब महिला काफी समय बीतने के बाद भी अपने आवास से बाहर नहीं आई तो सरकारी आवास के चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बेसुध पड़ी मिली महिला
यही नहीं महिला के कमरे का एसी भी बहुत समय तक चल रहा था। रोजाना महिला इतनी देर तक अपने कमरे का एसी नहीं चलाती थी। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। महिला बिस्तर पर बेसुध हालत में पड़ी हुई थी।
पुलिस कर रही जांच
जहां से महिला को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर टीम ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा ने की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks