HP पुलिस का मानवीय चेहरा: लवारिस भटकने वाला का भाई-बहन के सामने कराया अंतिम संस्कार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HP पुलिस का मानवीय चेहरा: लवारिस भटकने वाला का भाई-बहन के सामने कराया अंतिम संस्कार


सिरमौरः
हिमाचल प्रदेश पुलिस अपने कार्यों व नेक दिली के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही कारनामा पुलिस द्वारा किया गया है, जिसके बाद पूरे राज्य में उनकी वाहवाही हो रही है।

बता दें कि इस बार पुलिस ने ना ही हजारों किलोमीटर दूर घर के खोये हुए चिराग की जानकारी उसके परिजनों तक पहुंचाई, बल्कि उसके परिजनों को यहां बुलाकर युवक के अंतिम दर्शन करवाकर दाह संस्कार भी करवाए। यही नहीं पुलिस कर्मियों ने अपनी जेब से गरीब पीड़ित परिवार को वापस लौटने के लिए पैसे भी उपल्बध करवाए।

मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले के नाहन क्षेत्र में कुछ दिन पहले पुलिस कर्मियों को एक लाश बरामद हुई थी। यह लाश बिहार के रहने वाले भूटान सिंह उर्फ भूदन सादा की थी जो बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखता है।

बताया जा रहा है कि यह शख्स काफी समय पहले लापता हो गया था, जिसे उसके परिजन काफी लंबे समय से ढूंढ रहे थे। परंतु इसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया था। ऐसे में कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पहले तो हिमाचल पुलिस ने उक्त शख्स की पहचान की इसके उपरांत मृतक के घरवालों को इसकी सूचना दी गई।

संकल्प सोसायटी की मदद से हुआ दाह संस्कार

जानकारी पाकर मृतक की बहन फूल कुमारी व भाई राजा राम मोहन राय नाहन पहुंच गए। जहां उन्होंने अपने भाई की पहचान की। दोनों ने पुलिस को बताया की वह बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और उनके पास मृतक को घर वापस ले जाने तक का किराया नहीं है। ऐसे में पहले तो पुलिस ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए सहायता संकल्प सोसायटी को संपर्क किया। इसके उपरांत मृतक का पूरा विधि विधान के साथ दाह संस्कार किया गया।

कर्मियों ने अपनी जेब से दिए घर लौटने के लिए पैसे

इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने अपनी जेब खर्च से पैसा इक्टठा कर दोनों जरूरतमदों को दिए। ताकि वह सकुशल अपने घर पहुंच सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी ने कच्चा टैंक पुलिस कर्मियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने संकल्प सोसायटी के नेक कार्य के लिए आभार जयाता है।

7 जून को मिला था शख्स

बता दें कि बीते 7 जून 2022 को नाहन स्थित कच्चा टैंक पुलिस थाना को यह सूचना मिली थी कि बस अड्डा के पास एक अज्ञात व्यक्ति को उपचार हेतु भर्ती करवाया गया था। इस बीच इलाज के दौरा उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया था। वहीं, अब जाकर मृतक की पहचान हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ