शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाने वाली अगली कैबिनेट बैठक की तारिख सामने आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी 6 जून को सुबह साढ़े 10 बजे राज्य सचिवालय में इस बैठक का आयोजन किया जाना तय हुआ है।
इस बैठक में प्रदेश सरकार कई बड़े फैसले लेने वाली है। बतौर रिपोर्ट्स, आज शुक्रवार को इस बैठक का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अलावा सभी विभागों से शनिवार दोपहर तक बैठक के लिए एजेंडे मांगे गए हैं।
जानें क्या फैसले लेगी सरकार
- मुख्यमंत्री की प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी।
- 1 जुलाई से 124 यूनिट तक बिजली की खपत करने वालों को बिल जारी नहीं करने की घोषणा को भी मंजूर किया जाएगा।
- प्रदेश सरकार द्वारा कई सारे रिक्त पड़े पदों पर भारती करने का अभी ऐलान किया जाना है।
- आउटसोर्स के मसले पर भी कैबिनेट की इस बैठक में चर्चा की जा सकती है।
- वहीं, इस माह पीएम मोदी एक बार फिर हिमाचल के दौरे पर आने वाले हैं, इसकी तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की कल यानी शनिवार को सीएम जयराम ठाकुर एक बार फिर से दिल्ली के रवाना हो रहे हैं। यहां रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होनी है। रविवार शाम को मुख्यमंत्री शिमला लौटेंगे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks