हिमाचल के साइंस टॉपर बने क्षितिज: बताया कितने घंटे पढ़ते थे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के साइंस टॉपर बने क्षितिज: बताया कितने घंटे पढ़ते थे


हमीरपुर।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में टॉपर रहे गुरुकुल स्कूल हमीरपुर के छात्र क्षितिज ने रोजाना पांच से 6 घंटे तक पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। इसके अलावा स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाईं।

क्षितिज शर्मा ने 500 में से 493 अंक प्राप्त किए। क्षितिज शर्मा के माता व पिता भी सरकारी स्कूल में अध्यापक है। क्षितिज शर्मा हमीरपुर के लम्बलू के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

क्षितिज के अनुसार परीक्षा में टॉप करने के लिए अपने लक्ष्य पर फोकस करें और आगे बढ़ें। रोजाना पांच से 6 घंटे तक पढ़ाई करते थे। अपने गुरु से मिलने वाला ज्ञान व माता-पिता से मिलने वाली प्रेरणा से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ