मंडी। हिमाचल प्रदेश मंडी जिला में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। मंडी जिले के जोगिंद्र नगर के लडभड़ोल में ऑल्टो गाड़ी के खाई में गिरने से दंपत्ति की मौत हो गई है।
दंपती की मौत से हर आंख नम रही। घर के आंगन में एक साथ बेटे और बहू की अर्थी उठते देख मां-बाप बेसुध हो गए। जवान बेटे की दर्दनाक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव में देर रात तक मातम पसरा रहा।
कार में लडभड़ोल चौकी में बतौर होमगार्ड तैनात सतीश कुमार और उनकी पत्नी सीमा देवी सवार थे। मृतक दंपति अपने पीछे बेटा-बेटी छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय अर्नव और 6 वर्षीय अवनी के सर से माँ बाप का साया उठ गया है।
रोपा गांव के श्मशानघाट में बेटे अर्णव ने मां सीमा व पिता सतीश को मुखाग्नि दी। इससे पहले जब आज शुक्रवार को लडभड़ोल क्षेत्र के रोपा गांव में जब घर के आंगन से एक साथ दो अर्थियां उठीं तो सैकड़ों लोगों की आंखें नम थी।
इस दौरान मृतक सतीश के पिता प्यार चंद व माता कमला देवी बेटे और बहू की अर्थी पर फूट-फूट कर बिलखते रहे। सतीश के भाई मुनीष के अलावा ग्रामीण और स्वजन बुजुर्ग मां-बाप को हौसला दिलाते रहे, लेकिन बेटे और बहू की दर्दनाक मौत पर वह कई बार बेसुध हुए।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks