शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि तेल कंपनियों ने इस महीने एलपीजी व्यावसायिक सिलिंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रति सिलिंडर की खरीद पर दामों में 135 रुपए की रियायत दी है।
हालांकि, कंपनी की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इस माह घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मई माह के दामों पर ही गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जाएगा।
2410 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
वहीं, अब नए दामों के तहत व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की खरीद पर उपभोक्ताओं को इस महीने से 2410 रुपए चुकाने होंगे। बीते माह यानी मई में उपभोक्ताओं को इसके लिए 2535 रुपए का भुकतान करना पड़ता था।
घरेलू गैस के स्थिर रहे दाम
वहीं, अब 135 रुपए की गिरावट के बाद लोगों को सिलेंडर की खरीद पर मात्र 2410 रुपए का ही भुकतान करना रहेगा। जबकि, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्रति सिलिंडर 1105 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। हालांकि, सरकार की ओर से पहल योजना से जुडे़ उपभोक्ताओं को 31.83 रुपए की सब्सिडी बैंक खाते में वापस मिलेगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks