हिमाचल में जल्द बदलने वाला है मौसम: चौखट पर खड़ा है मासूम, जानें कब देगा दस्तक

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में जल्द बदलने वाला है मौसम: चौखट पर खड़ा है मासूम, जानें कब देगा दस्तक


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। जल्द ही प्रदेश में मानसून का आगमन होने वाला है। मानसून के चलते प्रदेश में आगामी 15 जून के बाद अधिक वर्षा होने के आसार हैं, जबकि 20 जून से प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

5 जिलों में लू की चेतावनी

इस बीच राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई मध्य तथा उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा विभाग ने 5 जिलों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

फसलों व घरों को पहुंचा नुकसान

मिली जानकारी के मुताबिक आज कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते कल यानी रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है, इस वजह से वातावरण में गर्मी से राहत मिली है। परंतु अंधी चलने के कारण फसलों व मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि, बारिश के चलते प्रदेश में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से प्रदेश वासियों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ