धूमल के गुट से BJP को झटका: पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

धूमल के गुट से BJP को झटका: पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ


नई दिल्ली/शिमला।
हिमाचल प्रदेश में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में सत्तासीन दल भारतीय जनता पार्टी को करार झटका लगा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के करीबी माने जाने वाले हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। दो बार विधायक रह चुके खीमी राम शर्मा 2017 के विधानभा चुनाव में टिकट कटने के बाद वह नाराज चल रहे थे।

ऐसे में आज उन्होंने दिल्‍ली में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्‍ला की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह व पूर्व मंत्री एवं हिमाचल कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे।

आसान हो गई सुरेंद्र शौरी की राह 

खीमी राम शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से कुल्लू जिले में भाजपा को जोर का झटका लगा है। यहां पार्टी पहले ही नाजुक दौर से गुजर रही है। हालांकि, टिकट को लेकर अब भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी की राह आसान हो गई है।

माना जा रहा है कि अब बंजार कांग्रेस में टिकट को लेकर मारामारी देखने को मिल सकती है। कांग्रेस ने यहां 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह को टिकट दिया था। भाजपा से खीमी राम प्रबल दावेदार थे। उनका टिकट काट कर सुरेंद्र शौरी को मैदान में उतारा था।

ऐसा हुआ तो बीजेपी की बढ़ेगी मुश्किल 

भाजपा नेतृत्व ने खीमी राम को उस समय संगठन या फिर सरकार में कोई महत्वपूर्ण पद देने की बात कही थी, लेकिन साढ़े चार साल तक किसी ने उन्हें घास नहीं डाला। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को बंजार हलके में करीब 3400 मतों की बढ़त मिली थी। धरातल पर वर्तमान विधायक सुरेंद्र शौरी की स्थिति ठीक नहीं दिख है।

अगर खीमी राम शर्मा व आदित्य विक्रम सिंह की जोड़ी कंधे से कंधा मिलाकर चली तो यहां भाजपा दिक्कत में आ सकती है।

खीमी राम का प्रोफाइल

खीमी राम 1993-95 जिला कार्यकारिणी , 1995-98 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, 2001 जिला परिषद अध्यक्ष रहे। वे 2003-07 तक बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। 2005-07 वो जिला बीजेपी अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2007-12 बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक और 2008-09 विधानसभा उपाध्यक्ष भी रहे। खीमी राम 2009 से फरवरी 2012 तक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ