हिमाचल: 16 साल की लड़की को भगा ले गया शख्स, परिजनों ने बताई यह बात

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 16 साल की लड़की को भगा ले गया शख्स, परिजनों ने बताई यह बात


ऊना।
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन नाबालिग लड़कियों के गायब होने की ख़बरें सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले से रिपोर्ट किया गया है। ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की घर से लापता है।

गायब हुई लड़की के परिजनों ने उनकी बेटी को भागकर ले जाने का आरोप एक अज्ञात शख्स पर लगाया गया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस के दर पर दस्तक देते हुए इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटे को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया।

परिजनों ने बताया कि लड़की के घायब होने के बाद उन लोगों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने अब पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस को सौंपी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि कोई व्यक्ति शादी करने की नीयत से लड़की को भगा ले गया है। उनकी बेटी को जल्द तलाश की जाए।

मामले की पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान द्वारा की गई है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार से जानकारी प्राप्त करके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने इस बात का भरोसा दिलाया है कि लड़की को जल्द से जल्द खोज निकाला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ