कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्थित कांगड़ा जिले के तहत आते केटलू गांव में पड़ती गज्ज खड्ड के किनारे से एक वृद्ध शख्स का शव बरामद किया गया है। हालांकि, अभी तक उक्त शख्स की पहचान नहीं हो सकती है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 60 साल रही होगी।
उधर, शव मिलने की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की देह को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि पहचान होने के बाद पोस्टमोर्टम किया जाएगा। पुलिस ने शुरूआती अनुमान के आधार पर बताया है कि शव पानी में बहकर यहां पहुंचा है।
मामले की पुष्टि पुलिस थाना गग्गल के सह प्रभारी भूपी सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार यह शव किसका है और यहां तक कैसे पहुंचा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks