कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर जारी है। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के कुल्लू जिले से सामने आया रही है। जहां कार और एक बाइक के बीच हुई टक्कर में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जनपद के कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेश आया।
यहां स्थित पतलीकुहल में बाईपास रोड में हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम अजय पुत्र विनोद कुमार था, जो कि कांगड़ा जिले के तहत आते गांव कोठी खोड डाकघर मुलथान का रहने वाला था। बताया गया कि यह हादसा इतना भयानक था कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही इस हादसे के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks