हिमाचल: बादल फटने के बाद अब 10 जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बादल फटने के बाद अब 10 जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के साथ ही तबाही का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ और पेड़ गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की ख़बरें सामने आने लगी हैं।

इस सब के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों ने आज बुधवार को भारी वर्षा और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किन्नौर के लिए यलो, जबकि लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। 6 जुलाई के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 7 से 9 तक येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में 10 व 11 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो भारी वर्षा से सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। जिला प्रशासन को उचित प्रबंध करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने लोगों को मौसम का रुख देखते हुए बेहद जरूरी होने पर ही सफर करने की सलाह दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ