कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक शख्स अपने पीछे पत्नी व नौ वर्षीय बेटा और सात वर्षीय बेटी छोड़ गया है। यह वारदात जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत तलाड़ा गांव में पेश आई। जान गंवाने वाले शख्स का नाम ओंकार सिंह उर्फ सोनी था, जो की फतेहपुर के ही गारन का रहने वाला था।
हत्या शख्स को चाकू घोंपकर की गई। पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। पुलिस के पास अपन बयान दर्ज कराते हुए तलाड़ा गांव में मछली तथा अंडा फ्राई की दुकान चलाने वाले शख्स चंद्र कुमार ने बताया कि मिंटू, रघु, ओंकार उर्फ सोनी व प्रताप उसकी दुकान पर आए और उन्होंने अंडे फ्राई करने के लिए कहा।
इसपर उसने उन्हें अंडे फ्राई करके दे दिए। इसके बाद वे चारों युवक अपने साथ लाई हुई शराब वहां पीने लगे। इसी बीच कुलवीर सिंह उर्फ फौजी निवासी गांव धनेटी चरूडिय़ां (फतेहपुर) वहां पर आया और वह ओंकार सिंह उर्फ सोनी को गालियां देने लगा। गाली गलौच से शुरू हुई बात अचानक से बहसबाजी में बदल गई।
इसके बाद कुलवीर सिंह उर्फ फौजी ने अपनी जेब से एक छुरा निकाला और ओंकार सिंह उर्फ सोनी के पेट में घोंप दिया। इसके बाद ओंकार सिंह जमीन पर गिर पड़ा और उसके शरीर से खून बहने लगा। वहीं, कुलवीर सिंह मौके से फरार हो गया।
ओंकार को ज्यादा खून बहता देख उसके साथियों ने उसे सूर्या अस्पताल राजा का तालाब पहुंचाया। जहां पर कुछ देरी के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कुलवीर के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर कर लिया है। वहीं, आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks