सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखी करने वाली खबर है। यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के नाहन स्थित शिकायत कक्ष में बतौर लाइनमैन तैनात राजकुमार (50) का दुखद निधन हो गया। हाल ही में राजकुमार का मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ था।
इसके बाद उन्हें संक्रमण के कारण 32 सेक्टर मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। इसके बाद से ही वे यहां पर आईसीयू में भर्ती थी। इसी बीच आज सोमवार को वह जिंदगी की जंग हार गए। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार जाबल का बाग के समीप पड़ते भलगांव के रहने वाले थे।
अब उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजकुमार के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। वहीं, उनके घर वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सौम्य स्वभाव के राजकुमार हर वक्त ड्यूटी के लिए तत्पर रहते थे। बारिश व तूफान में बिजली की मरम्मत आसान नहीं होती, लेकिन वो अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks