हिमाचल: सुबह-सवेरे बच्चों ने देखा पंखे से लटकी हुई थी मां

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सुबह-सवेरे बच्चों ने देखा पंखे से लटकी हुई थी मां


कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में हो रहे इजाफा के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से ताजा मामला सामने आया है। यहां स्थित पंचरुखी के साथ लगती ओर भवारना ब्लाक के तहत आती पंचायत लम्लेहड़ के गांव तोरन में रहने वाली एक महिला ने पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

मृतक महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। बतौर रिपोर्ट्स, बच्चों ने ही सबसे पहले अपनी मां का शव पंखे से लटका हुआ देखा था। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पंचायत के उप प्रधान अनिल राणा को दी, जिन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया। मामले की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही इस संबंध मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। जान गंवाने वाली महिला की पहचान 38 वर्षीय कल्पना राणा पत्नी शमशेर सिंह राणा के तौर पर की गई है। 

पिछले साल काट ली थी दोनों हाथों की नस 

सामने आ रही जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति जालंधर स्थित एक होटल में नौकरी करता है। पंचायत के उप प्रधान अनिल राणा द्वारा मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला की दिमागी हालत पिछले एक साल से ठीक नहीं थी ओर महिला ने पिछले साल भी अपने हाथों की दोनों नसें काट ली थी बड़ी मुश्किल से महिला को बचाया गया था। तब भी पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी।

मृतक महिला अपने पीछे एक 11 साल की लड़की व चार साल का बेटा छोड़ गयी है। वहीं, इस घटना की जानकारी पाने के बाद मृतक महिला का पति आज सुबह ही नौकरी से घर पहुंचा है। हालांकि, अभी तक यह बात पूरी तरह से सपष्ट नहीं हो पाई है कि महिला ने खौफनाक कदम आखिर क्यों उठाया। मामले की पुष्टि पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री द्वारा की गई है। उन्होंने बताया पुलिस द्वारा आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ