रोपड़। हिमाचल प्रदेश के पडोसी राज्य में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां हिमाचल नंबर की बस से टक्कर लगने के कारण एक शख्स की जान चली गई। बताया गया कि उक्त शख्स कीचड़ में फंसी कार को धक्का लगा रहा था। इसी बीच चंडीगढ़ से बैजनाथ जा रही तेज रफ्तार हिमाचल नंबर की बस (एचपी 53-ए-6729) के ड्राइवर ने गलत दिशा में आकर शख्स को टक्कर मार दी।
इस टक्कर के बाद उक्त शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान हरबंस सिंह (54 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं, बस चालक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है। जो कि हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
मृतक के भांजे ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि रात लगभग दो बजे भिडर नगर के शराब के ठेके के पास उनकी कार कीचड़ में फंस गई। इस दौरान वह, उसका पिता बाल किशन व मामा हरबंस सिंह गाड़ी से बाहर आ गए, जबकि गाड़ी का ड्राइवर अतुल वैद्य गाड़ी में ही बैठा हुआ था। इस दौरान जब वह तीनों व्यक्ति कार को कीचड़ में से निकालने को धक्का लगा रहे थे।
तभी अचानक से गलत दिशा में आकर बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। वहीं, अब पुलिस ने फरार बस ड्राइवर राकेश कुमार के खिलाफ धारा 279, 304-ए व 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks