हिमाचल: शौचालय गया कैदी दीवार फांदकर भाग निकला, खोज रही पुलिस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: शौचालय गया कैदी दीवार फांदकर भाग निकला, खोज रही पुलिस


सोलन।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित पुलिस थाना अर्की से आज गुरूवार को एक कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सामने आ रही जानकारी के अनुसार आरोपित कैदी को तार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। फरार कैदी का नाम सत्य प्रकाश था। 

बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी कैदी शौच जाने का बहाना बनाकर शौचालय में गया था। इसके बाद वहां से वह साथ लगी दीवार से छलांग मारकर मौके से भाग निकला। वहीं, कुछ देर तक को पुलिस को उसके भागने की भनक तक नहीं लगी, लेकिन जब वह काफी वक्त बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा तो मौके पर पौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की। 

तब वह नहीं मिला। इसके बाद आलाधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया। अब पुलिस ने कैदी को पकड़ने के लिए अर्की शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी है। कैदी के फरार होने की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा द्वारा की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कैदी की तलाशी के लिए पुलिस द्वारा कई टीमें बनाई गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ