हिमाचल: पेड़ पर आम तोड़ने चढ़े शख्स को रंगड़ों ने काटा, अस्पताल ले गए पर..

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पेड़ पर आम तोड़ने चढ़े शख्स को रंगड़ों ने काटा, अस्पताल ले गए पर..


कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित जवाली विधानसभा के तहत आती भरमाड़ पंचायत में रहने वाले एक शख्स की रंगड़ों के काटने के चलते मौत हो गई। जान गांवाले शख्स का नाम जोगिद्र सिंह पुत्र राय सिंह था। यह 40 वर्षीय शख्स वार्ड छह का निवासी था।

मृतक के भाई सोमराज ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज से चार दिन पहले उसके भाई जोगिंद्र खेत में घास लेने गए हुए थे।

इसी दौरान वह खेत के साथ लगते पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा तो अचानक से उसपर रंगड़ों ने हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल जवाली ले जाया गया।

यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगामी इलाज के लिए राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया था। यहीं पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस को सूचित कर अस्पताल प्रशासन द्वारा मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ