सोलन। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते आत्महत्या के मामले गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के सोलन जिले से एक बहुत ही चकित करने वाला मामला रिपोर्ट किया गया है। जहां एक शख्स ने खुद को आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
यह घटना शहर के बीचों-बीच स्थित चिल्ड्रन पार्क के टॉयलेट में हुई। बताया गया कि उक्त शख्स टॉयलेट के भीतर दाखिल हुआ और अन्दर से दरवाजा बंद कर खुद को जला लिया। वहीं, लोगों को इस वारदात का पता तब चल सका, जब उन्होंने टॉयलेट के अनादर से धुंआ उठता देखा।
इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। वहीं, जबतक पुलिस पहुंची तबतक आग में झुलसने के कारण उसकी जान जा चुकी थी। ऐसे में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही साथ आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आगमी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। एसपी अशोक वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks