ऊना। हिमाचल प्रदेश स्थित ऊना जिले के उपमंडल बाथू में आज सुबह-सवेरे डंपिंग साईट की निर्माणाधीन दीवार अचानक से भरभराकर ढह गई। वहीं, इस हादसे के दौरान मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर गिरी दिवारी के मलबे की चपेट में आ गए। ये तीनों ही मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बतौर रिपोर्ट्स, हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद वे उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां दो घायल मजदूरों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगामी इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
उधर, हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध कर जांच को आगे बढ़ा रही है। घायल हुए मजदूर उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनके नाम मुबारक, मुजमिद व दिलशाद हैं। इनमें से मुबारक व मुममिद को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
एएसपी ऊना प्रवीण धीमान द्वारा इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया गया कि यह हादसा औद्योगिक क्षेत्र के बाथू स्थित एक क्रशर परिसर में हुआ। जहां डपिंग साइट के निर्माण कार्य की अचानक दीवार गिर गई। वहीं, दूसरी तरफ खबर के अनुसार पीजीआई चंडीगढ़ में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks