हिमाचल: मकान के ऊपर से गिरे BJP के युवा नेता, PGI लाने पर भी नहीं बची जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मकान के ऊपर से गिरे BJP के युवा नेता, PGI लाने पर भी नहीं बची जान


कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित धर्मशाला भाजपा मंडल के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता संजय संधू की मौत हो गई। बतौर रिपोर्ट्स, बीते दिन वे निर्माणाधीन मकान के लेंटल से नीचे गिर गए थे।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया था। वाहन इलाज के दौरान वे जख्मों का ताव ना सह सके और उनकी मौत हो गई। वहीं, अब संजय संधू की मौत होने की खबर सामने आने के बाद उनके नाते रिश्तेदार व मित्रों में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय भाजपा के नेताओं द्वारा भी इसे अपूर्णीय क्षति बताया गया है।

स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कर उनके निधन पर दुख जताया है। नैहरिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि धर्मशाला भाजयुमो मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय संधू जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, जुझारू और युवा कार्यकर्ता खो दिया है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ