हिमाचल में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: एक क्विंटल 36 किलो 600 ग्राम के साथ आरोपी अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: एक क्विंटल 36 किलो 600 ग्राम के साथ आरोपी अरेस्ट


ऊना।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की अंब पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए टकारला पुल के नजदीक दिलवां में झुग्गी झोंपड़ी में एक क्विंटल 36 किलो 600 ग्राम नशे की खेप बरामद की गई है।

पुलिस द्वारा नशे की खेप के साथ एक शख्स को अरेस्ट भी किया गया है। आरोपी का नाम गोपी पुत्र लाली है, जो कि चंद्रलोक कालोनी हाल रिहायश नजदीक टकारला पुल दिलवां का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा बरामद किया है। आरोपी ने 100 बैग में भरकर झुग्गी के अंदर नशे की इस खेप को छिपा रखा था।

छापेमारी के दौरान बरामद हुई नशे की इतनी बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया द्वारा की गई है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने एक क्विंटल 36 किलो 654 ग्राम गांजा पकड़ा है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह व्यक्ति मादक पदार्थ इतनी बड़ी मात्रा में यहां तक कैसे लेकर पहुंचा और अन्य कौन-कौन इसके साथ संलिप्त हैं। पूछताछ के बाद ही परतें खुलेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ