जयराम कैबिनेट में खुला नौकरियों का पिटारा: 1400 से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी, जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट में खुला नौकरियों का पिटारा: 1400 से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी, जानें


शिमला।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित राज्य सचिवालय में आज गुरूवार को आयोजित की गई जयराम कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 1400 से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। तो आइये जानते हैं कौन-कौन से हैं वो पद, जिन पर जल्द होगी भर्तियां:- 

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 880 पदों को भरने के लिए मंजूरी दी है। ये पद राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य एवं आरोग्य केन्द्रों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे।

अस्पतालों में 500 डॉक्टरों की तैनाती होगी। इन 500 पदों में से एक माह के भीतर चिकित्सा अधिकारियों के 300 पद वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से और 200 पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।

जल शक्ति विभाग में क्लर्क के 26 पद भरे जाएंगे। यह पद सीमित सीधी भर्ती के तहत भरे जाने हैं। 

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक के 25 पद भरने को मंजूरी दी है। ये पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे।

दंत चिकित्सा सेवा विभाग में चिकित्सा अधिकारी (दंत) के 19 पदों को अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय लिया। इनमें से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से 50 प्रतिशत और  50 प्रतिशत पद बैचवार भरने का भी निर्णय लिया।

कैबिनेट ने सिरमौर के कफोटा में खंड चिकित्सा कार्यालय खोलने का भी निर्णय लिया। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों के सृजन और भरने की मंजूरी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ