हिमाचल में रफ़्तार पकड़ने जा रहा मानसून: मौसम विभाग का नया अलर्ट, जानें डीटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में रफ़्तार पकड़ने जा रहा मानसून: मौसम विभाग का नया अलर्ट, जानें डीटेल


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश के मध्य और अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस सब के बीच खबर है कि प्रदेश में बीते माह के अंत में दस्तक दे चुका मानसून आज से रफ़्तार पकड़ लेगा। ऐसे में शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में सभी क्षेत्रों में पांच से आठ जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 6 से 8 जुलाई तक भी बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। हालांकि राज्य में मानसून की रफ्तार सामान्य चल रही है।

मगर अगामी दिनों के दौरान मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने से भूस्खलन के खतरे की सभावना जताई है। सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। पहाडों पर दिन के समय धूप भी खिली रही।

मगर दोपहर बाद काले बादलों के घिरने के साथ साथ धुंध घिरनी शुरू हो गई थी। मगर दिन के समय हल्की धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करते हुए देखा गया। खासतौर मैदानी इलाकों में लोगों को ज्यादा उमस भरी गर्मी की मार झेलनी पड़ी। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून सामान्य रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ