ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ा ही चकित करने वाला मामला रिपोर्ट किया गया है। दरअसल, यहां पर पंजाब के रहने वाले तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है, जो कि यहां पर बच्चा चुराने आए हुए थे। गनीमत इस बात की रही कि बच्चे की दादी ने वारदात के समय शोर मचा दिया और तीनों आरोपी मौके पर ही धर दबोचे गए।
यह वारदात ऊना-अम्ब मार्ग पर लालसिंगी गांव में हुई। वहीं, स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद इनकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया। बताया कि ये तीनों शातिर बाइक से आए थे और उसी पर बच्चे को अगवा कर ले जाने की कोशिश में जुटे थे।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र तीन साल बताई जा रही है, जो कि अपने घर के गेट के सामने में खेल रहा था। तभी अचानक बाइक सवार शातिर वहां पहुंचे और बच्चे को उठा लिया। इसके बाद जब वे उसे लेकर वहां से जाने लगे तो बच्चे की दादी ने शोर मचा दिया। ऐसे में शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा और उनकी अच्छे से खबर ली। वहीं, इन आरोपियों को पकड़ने के बाद मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि इनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी कि बच्चे को अगवा क्यों कर रहे थे व कहां ले जा रहे थे। पुलिस हिरासत में लिए युवकों के बारे में गहनता से जांच की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks