शिमला/खूंटी। हिमाचल प्रदेश की एक युवती के साथ झारखंड में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। वहीं, इस मामले में झारखंड के आइएएस अफसर सह खूंटी के एसडीओ सैयद रियाज अहमद पर आरोप लगे हैं। एसडीएम सैयद रियाज अहमद को पुलिस ने बीती रात हिरासत में ले लिया है। अहमद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार छात्रा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और इंटर्नशिप के लिए यहां खूंटी आई हुई थी। दर्ज केस के मुताबिक, मामला 2 जुलाई का है जब एसडीओ ने एक महिला को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
पीडिता ने खुद बताया क्या-क्या हुआ
पीड़िता के अनुसार, एक जुलाई की रात एसडीएम आवास में पार्टी थी। पार्टी सुबह छह बजे तक चली, जहां सभी लोगों ने शराब पी थी। एसडीएम ने छात्रा को शराब पीने का ऑफर दिया, लेकिन उसने इंकार कर दिया था। पार्टी खत्म होने के बाद दो जुलाई की सुबह छह बजे के बाद वह एसडीएम आवास से निकल कर डीडीसी आवास परिसर घूमने के लिए चली गयी।
पीड़िता के अनुसार, डीडीसी आवास में डीडीसी नीतीश कुमार सिंह अन्य छात्रों के साथ बाहर टहल रहे थे। इसी क्रम में एसडीएम भी वहां पहुंचे। घूमने के क्रम में पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ डीडीसी आवास के अंदर चली गयी, जहां एसडीएम के कहने पर पीड़िता के दोस्त को बाहर भेज दिया गया।
इसके बाद एसडीएम और पीड़िता आवास के अंदर कुछ देर अकेले रह गये। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान एसडीएम ने उसे जबरन चूम लिया और उसे खींचने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो एसडीएम जबरन उसका हाथ पकड़ अश्लील हरकत कर अश्लील बातें करने लगे। फिर उन्होंने गलत करने का भी प्रयास किया।
आईएएस के निलंबन की प्रक्रिया शुरू
इसके बाद छात्रा ने घटना की सूचना स्थानीय महिला थाना में दी लेकिन सोमवार शाम को पीड़िता के बयान पर एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और देर रात्रि ही रियाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, आईएएस सैयद रियाज अहमद को जेल भेजे जाने के बाद उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता समेत आईआईटी की आठ छात्राएं कई अन्य छात्रों के साथ इन दिनों खूंटी में इंटर्नशिप के लिए आई हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम एसडीओ आवास में इन प्रशिक्षुओं के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था की गई थी जिसके बाद यह घटना हुई।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks