वीडियो: मानसून ने बढ़ाई दिक्कत, बाढ़ में बह गया पुल- ग्रामीण परेशान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

वीडियो: मानसून ने बढ़ाई दिक्कत, बाढ़ में बह गया पुल- ग्रामीण परेशान

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बदले हुए मौसम का कहर जारी है। प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर हो रही बारिश के कारण आम जन को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस सब के बीच ताजा खबर कुल्लू जिले स्थित मुख्य पर्यटन स्थल मनाली से सामने आई है।

यहां ब्यास नदी में आई बाढ़ से सोलंग के ग्रामीणों का अस्थायी पुल पानी के आगोश में समाने के बाद बह गया। अब पुलिस जाने के कारण स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यहां पर बना हुआ झूला पुल भी अभी नहीं चल रहा है। इसके कारण दिक्कतें और अधिक बढ़ गई हैं।

बतौर रिपोर्ट्स, 60 से अधिक घर वाले गांव में रहने वाले लोगों का सारा रोजगार पुल पार सोलंगनाला में है। ऐसे में वे इस अस्थायी पुल के जरिए ही काम पर जाया करते थे। वहीं, अब पुल बह जाने के कारण उनके लिए काम पर जाने का जोखिम भी बढ़ गया है। हालांकि, यह घटना रात के वक्त पेश आई। इस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

इस बारे में बातचीत किए जाने पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि गांव के लिए आठ साल पहले पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि दो दशक होने को हैं लेकिन पुल का कार्य अभी भी अधर में है। हर साल नदी पर अस्थायी पुल बनाना पड़ता है। दशकों से ग्रामीण बरसात में दिक्कत भरा जीवन जीने को मजबूर हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ