राशिफल 13 अगस्त : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 13 अगस्त : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला :
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

यदि आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी। इनके शत्रु भी होते हैं। अगले साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।

मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी, लेकिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा और आपकी व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।

वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपको व्यापारिक सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज के दिन नए सम्बन्धों की शुरुआत ना करें।

मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा और आपको अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतें।

कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम में कलह की सम्भावना है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।

सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आपके लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें।

कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम एवं संतान की स्थिति भी ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन मानसिक दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ