राशिफल 13 अगस्त : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 13 अगस्त : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला :
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

यदि आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी। इनके शत्रु भी होते हैं। अगले साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।

तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन किसी तरह की पूंजी का निवेश ना करें।

वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु ) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता हो जाएगी। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन जीवनसाथी से कलह की शुरुआत ना करें।

धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपके लिए चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन होगा। खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन आप घरेलू कलह की शुरुआत ना करेंं।

मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आपकी आय के नवीन श्रोत बनेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन अपने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें।

कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके प्रेम एवं स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपनी जुबान को अनियंत्रित ना होने दें।

मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा से आपको लाभ होगा और आप धार्मिक बने रहेंगे। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ