राशिफल 20 अगस्त : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 20 अगस्त : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला :
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

यदि आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है, जिससे आप हर समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेते हैं। इस साल दिसंबर आपके लिए भाग्योदय वाला माह होगा।

मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आप शब्द साधक बने रहेंगे। जिससे धनागमन होता रहेगा। आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और आपको अपने संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपके रौब और रूआब के साथ स्वभाव मेंसौम्यता बनी रहेगी। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपका मन परेशान रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्या न करें- आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।

मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन यात्रा के दौरान आपको कष्ट हो सकता है। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके व्यापार एवं स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन राज सत्ता पक्ष से ना उलझें।

कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण ना रखें।

सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका रौब और रूआब बना रहेगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन आप खुद पर मानसिक चंचलता हावी ना होने दें।

कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, लेकिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ