राशिफल 20 अगस्त : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 20 अगस्त : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला
: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

यदि आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है, जिससे आप हर समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेते हैं। इस साल दिसंबर आपके लिए भाग्योदय वाला माह होगा।

तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन मानसिक दबाव बना रहेगा। आप अपनी संतान की सेहत पर ध्यान दें। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छा रहेगी। आपको सरकारी तंत्र का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु ) : आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा और प्रेम एवं संतान से आपकी दूरी रहेगी। आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यापार के लिए शुभ दिन रहेगा। क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का कोई जोखिम ना लें।

मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आप अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। आपके स्वास्थ्य एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे धन की आवक बढ़ेगी। क्या न करें- आज के दिन कोई व्यवसायिक निवेश ना करें।

कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन आपके व्यापार में शुभता बनी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लेंं।

मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम एवं संतान से आपकी थोड़ी दूरी रहेगी। आज व्यवसायिक सफलता का योग बनेगा। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ