हिमाचल: कल मलबे में दबी थी 22 वर्षीय महिला, आज निकाली गई बाहर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कल मलबे में दबी थी 22 वर्षीय महिला, आज निकाली गई बाहर


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में कल से ही अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन के ढेरों मामले पेश आए हैं। इसी कड़ी में बीते कल राजधानी शिमला के नागरिक उपमंडल चौपाल की माटल पंचायत के गांव कुजवी में भी भूस्खलन हुआ था। आज उसी स्थान से मलबे के बीच से एक महिला का शव बरामद किया गया है। 

बताया गया कि हादसे के वक्त महिला बगीचे की रखवाली करने वहां गई हुई थी। हालांकि, मलबे में महिला के दबे होने का पता किसी को भी नहीं था। ऐसे में जब वह शाम के वक्त घर को नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद अगली सुबह इस बात का पता चल सका कि जिस जगह पर बैठकर वह बगीचे की रखवाली किया करती थी।

उसी स्थान पर भूस्खलन हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद से उस जगह की खुदाई का काम शुरू किया। तो मलबे के भीतर से महिला का शव बरामद हुआ। जान गंवाने वाली महिला का नाम अंकिता बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 22 साल थी। 

मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला लखनपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी, जो कि अपने परिवार के साथ जोगिंदर सिंह के पास रहती थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ