हिमाचल के जवान ने हाथ पर लिखा DIMPLE I LOVE U, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के जवान ने हाथ पर लिखा DIMPLE I LOVE U, फिर खुद को गोली से उड़ाया


मंडी/जम्मू:
हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी जिले के तहत आते पधर निवासी एक सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात जम्मू कश्मीर के मीरा साहब में पेश आई। सुराहण गांव का रहने वाला यह जवान जम्मू के आरएस पुरा के कुल्लियां में सेना की 12 जैकलाई रेजिमेंट में तैनात था। मृतक जवान योगेश कुमार ने मात्र 22 साल की उम्र में यह खौफनाक कदम उठाकर हर किसी को हैरत में डाल दिया है। 

हाथ पर लिख गया यह प्रेम पत्र 

सामने आ रही जानकारी के अनुसार जवान ने यह कदम प्रेम प्रसंग के चलते उठाया। गोली मारने से पहले उसने अपने हाथ पर लिखा कि विनोद, अक्षय मुझे माफ करना। डिंपल तेरा BATRA तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता इसलिए मैं भी आ रहा हूं, DIMPLE I LOVE U

बतौर रिपोर्ट्स, योगेश कुमार 2019 में वह सेना में भर्ती हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार जवान योगेश कुमार रात को सैनिक क्वार्टर में नाइट ड्यूटी पर था। इसी दौरान उसने सर्विस राइफल से खुद को उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी और खून से लथपथ योगेश को सतवारी अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

परिवार में पसरा मातम, माता-पिता सदमे में..

घटना का पता चलते ही पधर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। मिलिट्री अस्पताल में योगेश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। मृतक के बड़े भाई धीरज कुमार भी भारतीय सेना में 15 जैक राइफल में सेवारत है। वह भी जम्मू कश्मीर पहुंच गया है।

पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी ने बताया कि योगेश एक मिलनसार युवक था, जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। इसके बड़े भाई और बड़ी बहनों की शादी हो गई है। योगेश के पिता जगदीश और माता पिंकी यह खबर सुनते ही गहरे सदमे में हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ