हिमाचल: पंचायत की पूर्व महिला वार्ड पंच हुई गायब, पति से हुई थी कहासुनी!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पंचायत की पूर्व महिला वार्ड पंच हुई गायब, पति से हुई थी कहासुनी!


कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक विवाहिता महिला के लापता होने की खबर सामने आने के बाद अब इससे मिलता-जुलता ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है। ताजा मामले में भवारना पंचायत की पूर्व महिला वार्ड पंच सीमा देवी लापता बताई जा रही है। 

लापता महिला का नाम सीमा देवी है। सामने आया रही शुरूआती जानकारी के अनुसार सीमा अपने घर से किसी काम के लिए पालमपुर जाने को निकली थी। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटी है। महिला को लापता हुए लगभग 2 हफ्ते से अधिक का समय बीत चुका है। वहीं, अबतक पुलिस भी उसका कुछ पता नहीं लगा सकी है। 

पति ने खुद बताया- हुई थी कहासुनी 

महिला के पति मोहिंदर ने बीती 28 जुलाई को अपने सभी रिश्तेदारों के पास तलाश करने के बाद पुलिस थाना भवारना में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मोहिंदर ने यह भी बताया कि गुम होने की पिछली रात उसकी पत्नी के साथ मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन वह सुबह अच्छे मूड में ही थी। 

इसके बाद सुबह के वक्त पालमपुर के लिए निकलने के बाद से वह वापस घर को नहीं लौटी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक़ महिला की दो बेटियां व एक 11 साल का बेटा है, जिनमें से बड़ी बेटी की शादी कर दी है। वहीं, इतने दिन बीत जाने के बाद भी सीमा का पता ना चलने से उसके परिजन भी आक्रोश में हैं। 

बूढी सास का रो-रोकर बुरा हाल 

अब एक तरफ जहां सीमा देवी का 11 साल का बेटा उसके वापस आने की राह देख रहा है। वहीं, दूसरी तरफ उनकी बूढ़ी सास अहिल्या देवी का भी रो रो कर बुरा हाल है। वो अपन घर आने वाले हर किसी से वह उसकी बहु को ढूंढने की गुहार लगा रही है,वहीं अन्दर ही अंदर उसे किसी अनहोनी के होने का भी डर सता रहा है।

महिला के मायके पक्ष वाले क्यों हैं चुप ? 

वहीं, इस मामले में एक हैरान करने वाला एंगल यह भी है कि अभी तक इस मामले में महिला के मायके पक्ष वालों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रया सामने नहीं आई है। यह बात भी पहेली बनी हुई है। क्योंकि आमतौर पर ऐसा देखने को मिलता है कि इस तरह के मामलों में महिला के मायके पक्ष वालों की इस संदर्भ में काफी गंभीर प्रतिक्रिया सामने आती हैं।

कई जगहों पर तो काफी संख्या में मायके पक्ष के लोग पुलिस थाने का घेराव कर पति और सास आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस में भी शिकायतें दर्ज करवाते हैं। लेकिन सीमा देवी के मामले में मायका पक्ष चुप क्यों है यह भी पहेली बना हुआ है। मायके पक्ष की ओर से पुलिस में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है न ही पुलिस ने इस मामले में मायके पक्ष से कोई पूछताछ की है, जो भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ