75वें स्वतंत्रता दिवस की सुबह नहीं देख सका हिमाचल पुलिस का जवान, हृदयघात ने छीनी सांसें

Ticker

adv

75वें स्वतंत्रता दिवस की सुबह नहीं देख सका हिमाचल पुलिस का जवान, हृदयघात ने छीनी सांसें


हमीरपुर।
आज एक तरफ जहां पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस का एक जवान आजादी की 75वीं सालगिरह पर नई सुबह के दर्शन नहीं कर सका और इस दुनिया को अलविदा कह गया। हमीरपुर थाना सदर में बतौर एसएचओ रह चुके राजेश कुमार की हार्ट अटैक के चलते मृत्यु हो गई। 

उनका देहांत बीती रात को हुआ। सामने आई जानकारी के अनुसार राजेश कुमार का कुछ माह पहले ही नादौन में ट्रांसफर हुआ था, जहां वे बतौर उपनिरीक्षक तैनात थे। यहीं पर तैनाती के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। राजेश कुमार के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। वहीं, पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ