ठंड में मूड बूस्ट करने का सबसे अच्छा तरीका ऊन की बुनाई, इससे स्ट्रेस भी घटता है

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ठंड में मूड बूस्ट करने का सबसे अच्छा तरीका ऊन की बुनाई, इससे स्ट्रेस भी घटता है



नई दिल्ली। बचपन में नानी, दादी या मां को ऊन की बुनाई करते देखा होगा। उन्होंने कभी आपके लिए भी स्वेटर या स्कार्फ बुने होंगे। लेकिन, समय के साथ रेडीमेड ऊनी सामान मार्केट में आने के बाद घर पर ऊनी कपड़े बुनना कम हो गया है। लेकिन, ऊन की बुनाई ठंड में सबसे अच्छी एक्टिविटी है। कई स्टडी में इसके फायदों को लेकर दावा किया गया है। जैसे- यह आपके शरीर के किसी पुराने दर्द को ठीक करती है। वहीं, यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

कोरोना के चलते घर पर लोगों का ज्यादा वक्त बीत रहा है। सोशल एक्टिविटीज से भी दूरी रखी जा रही है। ऐसे में ऊन की बुनाई अलग तरह की खुशियां देती है। फिनलैंड में हुए एक सर्वे के मुताबिक, ऊन की बुनाई हेक्टिक लाइफस्टाइल और ऑफिस के स्ट्रेस को कम करती है। ऊन से बुनाई के लिए कोई खास औजार भी नहीं चाहिए। इसके लिए आपको केवल ऊन और सलाई (नीडल) की जरूरत होगी।

भारत दुनिया में ऊन का 9वां बड़ा उत्पादक

देश की बात करें, तो भारत ऊन प्रोडक्शन के मामले में दुनिया का 9वां बड़ा देश है। इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे यहां दुनिया के कुल ऊन प्रोडक्शन का 2% पैदा होता है। भारत में ऊन इंडस्ट्री पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में है। अकेले पंजाब में देश का 35% ऊन प्रोडक्शन होता है।

ऊन से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

  1. ऊन में केरॉटिन प्रोटीन होता है। इसी प्रोटीन से बाल, नाखून, चिड़ियों के पंख और जानवरों के सींग बनते हैं। इसी वजह से कई बार ऊनी कपड़ों में कीड़े लग जाते हैं। यह प्रोटीन कीट-पतंगों के लिए भोजन का काम करता है।
  2. असली ऊन में केराटिन प्रोटीन और धागे में पानी होने की वजह से आग भी नहीं लगती है। ज्यादातर ऊन सफेद, काले और भूरे रंग के होते हैं। रंगीन ऊन पुरानी नस्ल की भेड़ों से मिलते हैं, इससे कालीन बुनी जाती है।
  3. स्प्रिंग के मौसम में उतारी गई ऊन बाकी सभी किस्म की ऊन से ज्यादा सॉफ्ट होती है। इस तरह के ऊन का कलर भी सफेद होता है।
  4. ऊन के रेशों की थिकनेस को माइक्रोन से मापा जाता है। एक माइक्रोन का मतलब 1/1000 mm है। इसकी थिकनेस 10 से 70 माइक्रोन होती है। ऊन कई सेल्स से मिलकर बनती है, जो एक दूसरे से चिपकी होती है।
  5. हवा में नमी होने की वजह से इसके रेशों से गर्माहट निकलती है। एक ग्राम ऊन में नमी होने पर 27 कैलोरी गर्मी निकलती है। सूखी ऊन 30% तक नमी सोख सकती है। सबसे महंगी ऊन वेकुना होती है। इसकी कीमत 1300 से लेकर 3000 अमेरिकी डॉलर प्रति पाउंड तक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ