बजट पेश होने से पहले अनुराग ने घर पर की पूजा-अर्चना; हिमाचल को 11000 करोड़ की आस!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बजट पेश होने से पहले अनुराग ने घर पर की पूजा-अर्चना; हिमाचल को 11000 करोड़ की आस!

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज साल 2021-2022 का बजट पेश करेंगी। संसद में 11 बजे बजट पेश करने से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 10:15 बजे होगी। 

संसद में बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति का अनुमोदन लेने निकलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। उनके साथ में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी हैं।

यह भी पढ़ें: आज से संसद का बजट सत्र: पहाड़ पर हांफ रही रेल के लिए उम्मीद; जानें क्या बोले मंत्री सुरेश भारद्वाज

इस बार का बजट पेपरलेस है। इसलिए वित्त मंत्री संसद में एक टैबलेट के जरिए बजट पढ़ेंगी।

क्या बोले अनुराग ठाकुर- पढ़ें और सुनें 

वहीं, बजट पेश होने से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने दिल्ली आवास पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'आम बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। यह आत्मनिर्भर भारत को दिशा दिखाएगा। ये जनता की उम्मीदों का बजट होगा।'

अनुराग ठाकुर ने कहा, 'सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा'

हिमाचल को है 11000 करोड़ का ग्रांट मिलने की उम्मीद 

हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय बजट से पर्याप्त राजस्व घाटा अनुदान मिलने की उम्मीद है। यह चालू वित्त वर्ष की तरह अगले साल के लिए भी करीब 11 हजार करोड़ रूपए के आसपास मिल सकता है। केंद्र ने प्रदेश सरकार से केंद्रीय बजट के लिए सुझाव मांगे थे, जिसमें प्रदेश सरकार ने पूंजीगत व्यय के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद जारी करने की मांग की है। अगर केंद्र इसे मान लेता है तो हवाई अड्डों, रेल और सड़क विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय का अनुदान बढ़ सकता है। 

चालू वित्त वर्ष में केंद्र ने 15वें वित्तायोग की सिफारिश के अनुसार प्रदेश को करीब 11 हजार करोड़ का राजस्व घाटा अनुदान दिया था। ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के लिए बजट बढ़ने की उम्मीद है। प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क और उद्योगपतियों के लिए भी बड़ी घोषणा की आस है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ