HRTC इंटरस्टेट सेवा के रूट हुए फाइनल: जानें कहां के लिए चलेंगी कितनी बसें, होंगे ये नियम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HRTC इंटरस्टेट सेवा के रूट हुए फाइनल: जानें कहां के लिए चलेंगी कितनी बसें, होंगे ये नियम


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के धीमा पड़ने के बाद सूबे में कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी गई है। वहीं, आगामी 1 जुलाई से हिमाचल प्रदेश में अंतर्राज्यीय बसों की आवाजाही भी शुरू हो रही है। जिसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कमर कस ली है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP ने सुलझाया अंतर्कलह, पार्टी चीफ के गृह जिले से आया इस्तीफा हुआ वापस

पहले चरण में निगम करीब 70 फीसदी बसें ही शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में एचआरटीसी 317 रूट्स पर बसें चलाने जा रहा है। इसमें ऑर्डिनरी बसों के साथ, सेमि-डिलक्स व वॉल्वो बसें भी शुरू की जा रही हैं। अब किन रूट्स के लिए कितनी बसों का संचालन होगा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते है। 

  • दिल्ली के लिए 52 बसों में से 38 सामान्य बसें, 12 वॉल्वो व 2 डिलक्स बसें
  • चंडीगढ़ के लिए 66 बसों में से 63 आर्डिनरी, 2 सेमि-डिलक्स व 1 वॉल्वो बस
  • हरिद्वार के लिए 25 बसों में से 1 वॉल्वो बाकी ऑर्डिनरी 
  • 34 बसें पठानकोट
  • अमृतसर के लिए 12
  • लुधियाना के लिए 9
  • होशियारपुर के लिए 20

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक साथ अंतिम यात्रा पर निकले 9 घरों के सपूत, हुआ सामूहिक दाह संस्कार

  • देहरादून के लिए 8
  • कालका के लिए 5
  • रोपड़ के लिए 8
  • अम्बाला के लिए 15
  • जम्मू के लिए 5
  • कटड़ा के लिए 2
  • यमुनानगर के लिए 3

इन नियमों का करना होगा पालन 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश से बाहरी राज्यों के 708 रूटों पर बसें चलती हैं। पहली जुलाई से परिवहन सेवाएं शुरू होनी हैं। बस यात्रा के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन:-

  • बसों में चढ़ने से पहले सवारियों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। 
  • सभी बसें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर चलेंगी। 
  • सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। 
  • चालक के पास कोई सवारी नहीं जा सकेगी। 
  • कंडक्टर मुंह पर शील्ड और हाथ में ग्लब्ज पहनकर टिकट बनाएंगे। 
  • बसें सुबह या शाम को सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। 
  • बसें उचित स्टेशन पर ही रुकेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ