नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट आज पेश हो गया। इस बजट में आम आदमी को राहत नहीं मिली है। इस बजट में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है। बजट में कुछ प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई है, जिससे ये प्रोडक्ट महंगे हो गए हैं। वही कुछ प्रोडक्ट्स पर सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी घटाई भी है।
जानें क्या हुआ सस्ता
- मोबाइल चार्जर सस्ता होगा
- खेती का सामान सस्ता होगा
- हीरे के गहने सस्ते होंगे
- जूते-चप्पल सस्ते होंगे
- विदेश से आने वाली मशीने सस्ती होंगी
- मोबाइल फोन, कपड़ा, चमड़ा
यहां भी मिली राहत
एमएसएमई को मदद के मकसद से वित्त मंत्री ने स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है।
क्या-क्या हुआ महंगा?
कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है। विदेशी छाता भी महंगा होगा। इसके अलावा इस साल अक्टूबर से बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लगेगी। इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, ताकि इसके आयात को कम किया जा सके। कम कीमत वाले नकली आभूषणों के आयात को हतोत्साहित करने के लिए इस तरह से सीमा शुल्क निर्धारित किया जा रहा है कि इसके आयात पर कम से कम 400 रुपये प्रति किलोग्राम शुल्क का भुगतान किया जाए।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks