हिमाचल: दर्द उठने के बाद चला पता, पेट से है 16 साल की लड़की, पड़ोसी ने किया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: दर्द उठने के बाद चला पता, पेट से है 16 साल की लड़की, पड़ोसी ने किया


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं तथा किशोरियों के साथ घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी शिमला के तहत आते क्षेत्र का है। जहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप जड़ा है।

जान से मारने की दी धमकी

किशोरी का कहना है कि आरोपित ने उसे किसी को भी कुछ भी बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस में अपने पड़सी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

बिहार निवासी है आरोपित

आरोपित बिहार निवासी बताया जा रहा है। पुलिस में दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया है कि आरोपित युवक उनके पड़ोस में रहता है। किशोरी जब भी घर पर अकेली होती थी वह तब-तब उसके साथ दुराचार किया करता था।

पेट दर्द होने पर आई सच्चाई सामने

अक्टूबर 2021 में आरोपित ने पहली बार उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। वहीं, अब कुछ दिन पहले जब उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे उपचार हेतु अस्पताल ले गए। जहां उन्हें अपनी बेटी के गर्भवती होने की बात पता चली।

पुलिस कर रही जांच

उधर, मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरेपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरु कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ