हिमाचल: अब 38 वर्षीय शख्स हुआ लापता, 4 मई को निकला था, घरवालों ने मांगी मदद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: अब 38 वर्षीय शख्स हुआ लापता, 4 मई को निकला था, घरवालों ने मांगी मदद


हमीरपुर।
हिमाचल प्रदेश में लोगों के लापता होने के मामलों में बीते कुछ समय से बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के हमीरपुर जिले से रिपोर्ट किया गया है। यहां स्थित भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत लुदर महादेव के गांव भजलाह का निवासी बताया जा रहा एक शख्स लापता बताया जा रहा है।

शाम को निकला था, उसके बाद वापस नहीं लौटा

मिली जानकारी के अनुसार लापता चल रहे शख्स की उम्र 38 साल और नाम अशोक कुमार उर्फ बॉबी है। बताया जा रहा है कि वह चार मई की शाम को अपने घर से बाहर जाने के लिए निकला था। इसके बाद से ही वह वापस नहीं लौटा है। बतौर रिपोर्ट्स, रात बीत जाने के बाद भी जब बॉबी घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के पास भी पता करने के बाद भी उन्हें शख्स का सुराग नहीं लगा। अशोक कुमार उर्फ बॉबी की मां तारा देवी अपने बेटे के वापस घर लौटने का इंतज़ार कर रही हैं। वहीं, परिजनों की तरफ से भोरंज पुलिस थाने में शख्स के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

मां ने की मदद की अपील

बॉबी की मां ने लोगों से अपील करते हुए गुहार लगाई है कि अगर किसी को उनके बेटे अशोक कुमार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना 9817701615 या भोरंज पुलिस को दें। भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह द्वारा अशोक के लापता होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से अशोक का पता लागने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें उन्हें जल्द सफलता भी मिल जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ