पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक के बाद कार्डियक अरेस्ट: AIIMS में वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक के बाद कार्डियक अरेस्ट: AIIMS में वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट


नई दिल्ली/मंडी।
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में पुरोधा माने जाने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की तबियत और बिगड़ गई है। पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक के अब कार्डियक अरेस्ट हुआ है। अब बताया जा रहा है कि उनकी हालत और नाजुक हो गई है। 

अब दवाओं से ज्यादा दुआओं की जरूरत

ताजा अपडेट्स की मानें तो अब उन्हें दवाओं से ज्यादा दुआओं की जरूरत है। गौरतलब है कि पंडित सुखराम को हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक लगने के बाद हेलिकॉप्टर के मध्याम से इलाज के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट किया गया था। अब उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। 

अनिल शर्मा ने बताई यह बात 

पंडित सुखराम के बेटे और मंडी सदर सीट से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पंडित जी को बीती रात कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इसके बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिए गए हैं।

सोनिया-जयराम ठाकुर ने फोन पर जाना हाल 

वहीं, खबर है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को फोन कर हाल चाल जाना। इसके अलावा हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर भी अनिल शर्मा से उनके पिता जी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ