हिमाचलः मेजर जनरल अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे का निधन, साल भर पहले हुई थी शादी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः मेजर जनरल अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे का निधन, साल भर पहले हुई थी शादी


सिरमौरः
हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के चेयरमैन तथा भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर सेवाएं दे रहे अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे का आक्समिक निधन हो गया। घर के नौजवान इकलौते बेटे के चले जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है।

एक महीने से थे बुखार से पीड़ित

मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले के नाहन मुख्यालय के तहत आते शिवपुरी के रहने वाले प्रबल कौशिक बीते एक महीने से बुखार से पीड़ित थे। उनका उपचार चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इस बीच उपचार के दौरान शनिवार यानी आज सुबह उनका निधन हो गया।

नशानेबाज थे प्रबल कौशिक

आज प्रबल कौशिक के शव को उनके पैतृक गृह क्षेत्र शिवपुरी लाया जाएगा। जहां पूरे रीति रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रबल एक निशानेबाज थे और वह हाल ही में विदेश से एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटे थे।

एक साल पहले हुआ था विवाह

प्रबल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रबल कौशिक का एक साल पहले ही विवाह हुआ था। उनकी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं। परंतु शादी के एक साल बाद ही वह इस दुनिया को अलविदा कह चले गए। प्रबल के पिता मेजर जनरल शुक्रवार को एक टूर पर थे। ऐसे में अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर ने उन्हें भी झकझोर कर रख दिया होगा।

दादी हैं वरिष्ठ भाजपा नेत्री

बता दें कि प्रबल कौशिक की दादी भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं। 2006 में उनके पति आरसी कौशिक की मृत्यु हो गई थी। वहीं, पति को खोने के एक साल बाद यानी 2007 में एक सड़क हादसे में उनके छोटे बेटे संदीप कौशिक का निधन हो गया था। वहीं, अब परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो जाने से पूरा परिवार सदमें में आ गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ